पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन,.जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने किया संबोधित

शाजापुर, 29 अप्रैल 2023/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान व पर्यवेक्षक श्रीमती अमिता माथुर द्वारा ग्राम टुकराना में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं व उनकी माताओं से स्वास्थ पोषण के संबंध में संवाद आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम अमिता माथुर द्वारा लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को पोषण में मोटे अनाज, ज्वार, मक्का, बाजरा का दैनिक जीवन में उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही बालिकाओं को मोबाइल उपयोग करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित सुश्री नीलम चौहान ने बालिकाओं को सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी देते हुऐ चाइल्ड लाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध टोल-फ्री नंबर 1930 व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पोक्सो ई बॉक्स पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई व मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन करने, खाते को डीबीटी इनेबल्ड करवाने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान आगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा गोयल, कृष्णा शर्मा, सुनीता सौराष्ट्रीय व लाड़ली लक्ष्मी बालिका एवं महिलाएं उपस्थित थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |