मप्र(शहजाद खान) कांग्रेस नेत्री नूरी खान को हाल ही में कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन के कार्य में मजबूती के लिए मध्यप्रदेश के नीमच जिले का प्रभारी बनाया है वे शुक्रवार को अपने प्रभार के जिले नीमच पहुंची यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान रास्ते भर भी अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया गया आपको बता दें नूरी खान भारत जोड़ो यात्रा की यात्री भी रही है उन्होंने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की वे उज्जैन क्षेत्र में गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या के लिए हमेशा आंदोलनरत रहती है। नीमच में उन्होंने प्रभार के मामले में चर्चा करते हुए मालवा अभी तक से कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करेंगे और 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे





