देवास में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तारियां दी,देखे वीडियो

देवास=  देवास शहर में नवनिर्मित 82 करोड़ की लागत से बनाए गए  ब्रिज का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वर्चुअल  रूप से करने एवं कांग्रेस द्वारा विरोध दर्ज कराने को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता  सुधीर शर्मा ने बताया कि हमारा विरोध ब्रिज से नहीं है सब जानते हैं कि पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा जब कमलनाथ जी की सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे उनके प्रयासों से शहर को यह सौगात मिली। आज हमारा विरोध इस बात को लेकर था कि जब श्री वर्मा आज विधायक हैं पूर्व मंत्री रहे हैं जिनके प्रयासों से शहर को यह सौगात मिली है उन्हें प्रोटोकॉल के तहत ब्रिज के शुभारंभ में आमंत्रित करना था। साथ ही कांग्रेस नेताओ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने देवास शहर में घोषणा की थी कि मैं मंच से ही यह घोषणा करता हूं कि आज से पेकी के प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी की जाती है लेकिन 8 वर्ष बीतने को है आज तक शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पेकी के प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी नहीं की है।  शहर को  ब्रिज की सौगात कांग्रेस पार्टी के द्वारा दी गई है जबकि भारतीय जनता पार्टी की विधायक ने ब्रिज की डिजाइन बदलकर ऐसी जगह ब्रिज आगे बढ़ा दिया जिसकी  उस जगह  आवश्यकता नहीं थी आज वह जबरन का ब्रिज बनकर रह गया है। जिस स्थान पर शहर का यातायात का दबाव था वहा बनता तो उस ब्रिज की ज्यादा उपयोगिता होती। इन मुद्दों को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर काली पट्टी बांधकर अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज कराया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |