माफिया अतीक अहमद को लेकर बड़ा खुलासा, जेल में मिलने आती थी अनजान महिला, नौकर ने किया बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली :माफिया अतीक अहमद को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल शूटआउट केस से ठीक पहले साबरमती जेल में अतीक अहमद से एक महिला ने भी मुलाकात की थी। ये महिला पहले भी कई बार अतीक अहमद से जेल में मुलाकात कर चुकी थी। साबरमती के साथ ही देवरिया, बरेली और प्रयागराज की जेलों में भी ये महिला अतीक अहमद से मिलने आती थी। जांच में सामने आया है कि ये महिला प्रयागराज के करेली इलाके की रहने वाली है। सूत्र के अनुसार, शाइस्ता परवीन के नौकर ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि इस महिला को लेकर अक्सर अतीक और शाइस्ता में कहासुनी और झगड़ा होता था।

कौन है अतीक से मिलने वाली महिला

बता दें कि पुलिस साबरमती जेल से फुटेज और जानकारी इकट्ठा कर रही है। साथ ही अतीक के गुर्गों से इस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि ये महिला उमेश पाल मर्डर केस की अहम कड़ी साबित हो सकती है। इसको पकड़ने से अतीक के कई राज खुल सकते हैं। हालांकि, शाइस्ता परवीन भी अब तक फरार है। उसको पकड़ने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

तेजी से जारी है शाइस्ता परवीन की तलाश

  माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश तेज हो गई है। वकील से संपर्क के इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में छापेमारी की। दिल्ली में वकील से संपर्क में होने बात सामने आई है।

अतीक के ससुर के घर पर भी मारा छापा

 दूसरी तरफ एसआईटी (SIT) को छापेमारी में अतीक के ससुर का आईडी कार्ड और फोन नंबर वाली डायरी मिली है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि डायरी में अतीक के कई करीबियों और मददगारों के नाम हो सकते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |