संत गहिरा गुरु के पुत्र से मारपीट के बाद मचा बवाल, पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग कर रही BJP

जशपुर के सरगुजा क्षेत्र में संत गहिरा गुरु के पुत्र गेंद्र बिहारी सिंह के साथ कथित मारपीट की घटना गहराता ही जा रहा है। इस घटना की भाजपा ने निंदा की है। गहिरा गुरू समाज के साथ BJP पदाधिकारी ज्ञापन सौंपने के लिए SP ऑफिस पहुंचे। साथ ही गहिरा गुरू समाज और BJP पदाधिकारी मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

भाजपा ने सरगुजा संभाग बंद करने का किया आह्वान

बता दें कि बुधवार को सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रेसवार्ता ली। घटना में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। घटना के विरोध में भाजपा ने 27 अप्रैल को सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है।

दरअसल, जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने बताया कि जिले के बगीचा थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गापारा में एक विवाद के दौरान जिला पंचायत सदस्य गेंद्रबिहारी सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में बगीचा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शेर बहादुर सिंह ठाकुर को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा दो आरक्षकों राजकुमार मनहर और संतोष उपाध्याय को​ निलंबित कर दिया गया है।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 रविशंकर ने बताया कि नलकूप खनन से संबंधित शिकायत मिलने के बाद ठाकुर और दो आरक्षक जांच के लिए आज दुर्गापारा गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान गेंदबिहारी सिंह भी वहां पहुंच गए। रविशंकर ने बताया कि कुछ देर बाद सिंह और पुलिसकर्मियों के मध्य विवाद हो गया और हाथापाई हो गई।

उन्होंने बताया कि गेंदबिहारी सिंह क्षेत्र के प्रसिद्ध संत गहिरा गुरु के सबसे छोटे बेटे और जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गहिरा गुरु के अनुयायी और अन्य लोग बगीचा थाने पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |