दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मध्‍य प्रदेश को पहुंचाया कोरोना से ज्यादा नुकसान, सीएम शिवराज ने किया मंत्री तुलसीराम सिलावट के बयान का समर्थन

भोपाल : विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कोरोना के बहाने भी सियासी आरोप-प्रत्‍यारोप का खेल चल रहा है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिग्‍विजय सिंह की कोरोना से तुलना करते हुए कहा कि उन्हें चीन में पैदा होना चाहिए।

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मध्‍य प्रदेश को पहुंचाया नुकसान

इस पर पलटवार करते हुए दिग्‍विजय ने कहा था कि मैं भाजपा और आरएसएस के लिए कोरोना वायरस हूं। अब सीएम शिवराज ने दिग्विजय के इस बयान पर चुटकी लेते हुए उनके साथ-साथ कमल नाथ पर भी निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्‍विजय सिंह ने बिल्‍कुल ठीक तुलना की है। कोविड ने वायरस के रूप में जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मध्‍य प्रदेश को पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य लगता है कि उन्हें तुलना के लिए और कोई वायरस नहीं मिला। उन्हें कोविड या कोरोना वायरस ही मिला।

मध्य प्रदेश को किसने किया तबाह और बर्बाद

 वह कोरोना वायरस, जिसके चलते हाहाकार मच गया था लोगों की जिंदगी गई थी अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई थी। वो तो मोदी जी थे, जिनके नेतृत्‍व में एक नहीं, दो-दो वैक्‍सीन बनीं और कोविड का मुकाबला कर लिया गया। वरना कमल नाथ जी ने तो कोविड के भरोसे ही मध्य प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था। जो करना है, कोविड ही करें। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि आज कोविड तो काबू में है, लेकिन कोरोना से ज्‍यादा नुकसान मध्‍य प्रदेश को यहां की जनता को पहुंचाया है तो दिग्‍विजय सिंह और कमल नाथ ने पहुंचाया है। उन्‍होंने सवालिया अंदाज में कहा कि पूरे मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया? ना बिजली थी, ना सड़कें थीं, ना पानी था। ग्रोथ रेट नेगेटिव हो रही थी। 15 महीने की सरकार में भी इन्होंने प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |