नक्सल वारदात को लेकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के ये मंत्री आमने-सामने, एक ने लगाया आरोप तो दूसरे ने किया पलटवार

भोपाल:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए। इस हमले में एक ड्राइवर की मौत हुई है। इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग राज्यों की सरकारें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है और वहां नक्सली हमला कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में BJP की सरकार है, यहां नक्सली मारे जा रहे है। डेढ़ करोड़ के आठ बड़े नक्सली मध्य प्रदेश में ढ़ेर हो गए हैं। मध्य प्रदेश में क़ानून का राज है।

 मध्यप्रदेश के गृहमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह नरोत्तम मिश्रा की मानसिकता है। वे भूल गए की यह केंद्र और राज्य सरकार का ज्वाइंट मूवमेंट है। हम लोग यह नहीं कहते कि अमित शाह यह नहीं कर रहे हैं। केंद्र सरकार यह नहीं कर रही है इसलिए ऐसा हो गया। यह हर चीज में राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |