राजवाड़ा पर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, सात फेरे लेते ही दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, police complaint हुई तो सच्चाई जानकर उड़े सबके होश

इंदौर: सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए युवा क्या क्या नहीं कर रहे हैं और कई ऐसे वीडियो भी युवा बना रहे हैं जिसको लेकर उनको जरा सा भी अंदाजा नहीं रहता कि वह कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला इंदौर के राजबाड़ा से सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने राजबाड़ा के बाहर अग्नि जलाई और साथ फेरे लेने लगे और फेरे लेने के बाद बाकायदा वहां खड़ी जनता के पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। साथ ही वहां खड़े पुलिसकर्मियों से भी प्रेमी जोड़े ने आशीर्वाद लिया।

इस पूरे वीडियो में फेरे लेने के दौरान लड़का लड़की को लात भी मार रहा है और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंदौर के एक समाज सेवी लखन देपाले ने इनकी शिकायत सराफा थाने में की उसके बाद वीडियो में शादी करने वाले युवक गितांशु नागवंशी जिसे इलु के नाम से जानते है ने अपना वीडियो जारी किया।

युवक ने कहा कि उसने जो वीडियो बनाई है, वह सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए बनाई है और वीडियो में जो लड़की दिख रही वह लडक़ी नहीं मेरा दोस्त आदित्य है। यह वीडियो किसी संस्कृति या किसी समाज को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाई है। लोग कह रहे हैं कि मैंने लड़की को लात मारी है वह लड़की नहीं मेरा दोस्त है। वह लड़का है आदित्य और मैं एक मिमिक्री आर्टिस्ट हुं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |