शाजापुर जिले ने फिर रचा कीर्तिमान,— 6 घंटे में 19102 हीमोग्लोबीन टेस्ट का “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शाजापुर जिले का नाम दर्ज
शाजापुर
—
शाजापुर जिले के शुजालपुर में 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए लाड़ली बहना महासम्मेलन में 6 घंटे में 19102 हीमोग्लोबीन टेस्ट का “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शाजापुर जिले का नाम दर्ज हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर एनीमिया मुक्त भारत की थीम पर शुजालपुर में लाड़ली बहना महासम्मेलन में महिलाओं एवं पुरूषों के हीमोग्लोबीन टेस्ट के लिए प्रत्येक सेक्टर में काउंटर बनाए गए थे। समारोह के दौरान 10117 महिलाओं तथा 8985 पुरूषों इस प्रकार कुल 19102 हीमोग्लोबीन टेस्ट किए गए थे। इस तरह एक दिन में इतनी मात्रा में हीमोग्लोबीन टेस्ट किया जाना संभवत: पहले कभी नहीं हुआ है।


#goldenbookofworldrecord #collectorshajapur #shajapur CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh