खाद अग्रिम भण्डारण के संबंध में कृषि एवं सहकारिता विभाग की बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
सहकारी संस्थाओं में अग्रिम खाद भण्डारण के संबंध में उप आयुक्त सहकारिता एवं उप संचालक कृषि द्वारा कृषि उपज मंडी शुजालपुर सभागृह में शुजालपुर एवं कालापीपल तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की बैठक ली गई। बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

बैठक में उप आयुक्त सहकारिता श्री ओ.पी. गुप्ता द्वारा संस्थाओ के उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए संस्था प्रबंधको को निर्देशित किया कि भारतीय खादय निगम को प्रदाय गेहूं की टीसी एवं अन्य दस्तावेज अविलम्ब नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय शाजापुर को भेजें एवं संस्था में खाद भण्डारण होने के तत्काल बाद खाद के रिलीज आर्डर व चेक व डीडी जारी करें। उप आयुक्त द्वारा संस्था प्रबंधको को कार्य के संबंध में टास्क देते हुए कहा कि जिन किसानो ने ऋण जमा कर दिये है उन किसानों को तत्काल खाद के अग्रिम भण्डारण के लिए प्रेरित करें, ताकि संस्था के गोदाम में स्थान रिक्त हो तथा और खाद आ सके। इस कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिये गये।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव द्वारा संस्थाओं को खाद एवं बीज के वैध लायसेंस के साथ अग्रिम भण्डारण एवं वितरण के महत्व को समझाया तथा बताया कि खाद की कोई कमी नही है आप जितना वितरण करेगे उतना खाद तत्काल संस्थाओ को प्रदाय किया जोयगा। इसी प्रकार संस्थाओ द्वारा बीज की मांग भी 5 मई तक देने के लिए कहा गया। बैठक में संस्था प्रबंधको की समस्याओ का उचित निराकरण भी किया गया तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियो को संस्थाओं से समन्वय बनाकर खाद अग्रिम भण्डारण एवं वितरण कराने के लिए निर्देशित किया गया।
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh #JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |