विजयवर्गीय बोले- नाइट कल्चर इंदौर को संक्रमित कर रहा, इसका मूल्यांकन होना चाहिए

इंदौर: इंदौर में वर्षों से नाइट कल्चर है लेकिन वो संस्कारित है, और अब का नाइट कल्चर युवाओं को संक्रमित कर रहा है, शहर में चल रहे नाइट कल्चर का मूल्यांकन होना चाहिए, यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का। कैलाश विजयवर्गीय ने नशे के खिलाफ मुहिम प्रारंभ करने के लिए पुलिस आयुक्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त के साथ बैठक की थी।

इंदौर शहर महानगर में तो तब्दील हो रहा है लेकिन इसके साथ ही कई बुराइयां भी शहर में प्रवेश कर रही है। खासकर इंदौर शहर नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। नशे का कारोबार युवाओं को गर्त में ढकेल रहा है। पिछले दिनों शांति समिति में मुद्दा उठने के बाद पुलिस आयुक्त ने सप्लाई चैन को तोड़ने की बात कही थी। इसी मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी इस बैठक में नशे के कारोबार से बिगड़ रही शहर की आबोहवा पर चर्चा की गई थी। कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में चल रहे नाइट कल्चर का मूल्यांकन करने की बात कही। उनके मुताबिक शहर में वर्षों से नाइट कल्चर रहा है लेकिन वह संस्कारित कल्चर रहा है जिसमें सराफा जाना, रबड़ी खाना और शहर के बड़े बड़े लोग आया करते थे और अब संक्रमित कल्चर आ गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम नशे के घोर विरोधी है। शहर में शराब खोरी के साथ ही ड्रग्स पर लगाम लगनी चाहिए। कलेक्टर के अनुसार प्रशासन नगर निगम और पुलिस तीनों संयुक्त रूप से नशे पर प्रहार करने में जुट गई है। खासकर नशे की सप्लाई को रोकने काम किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |