पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश की सेवा में योगदानों के लिए वे सदैव किए जाएंगे याद

लखनऊः आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश एवं प्रदेश की सेवा में अपने योगदानों के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे।

बता दें कि, आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं पावन जयंती है। सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रदेश के विकास के लिए विजन स्पष्ट था। उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। सीएम ने उन्हें याद करते हुए बताया कि, उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक स्कूल में ग्रहण की और उन्होंने अपनी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया।

सीएम योगी ने कहा कि, उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान व बाद में भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनका विजन बहुत स्पष्ट था। ऐसे में अनेक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर उन्हें स्वतंत्र भारत के रूप में प्राप्त हुआ। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश और देश की सेवा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। इसी दौरान सीएम योगी के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत तमाम अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |