आपसी रंजिश में दो पक्षों में चले बैट और डंडे, 5 घायल, CCTV आया सामने

इंदौर: इंदौर जिले के महू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुर्जर खेड़ा में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों और महिलाओं पर बेट और डंडे से हमला कर दिया। 5 लोग इस हमले में घायल हो गए। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मारपीट में दो युवक एक बालिका और दो महिलाएं सहित पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए महू के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

दरअसल भाजपा के स्थानीय नेता के परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जिसमें बच्चे महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए। आरोपियों ने फरियादी को फोन कर घर के समीप बगीचे में मिलने बुलाया था। जहां भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में महिलाओं को हाथ व पैरों में चोट आई है। सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर मुकदमा दर्ज किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |