दिग्विजय का कार्यकर्ता सम्मेलन हिट, कमलनाथ की आम सभा फ्लॉप क्यों रही ? जानिए बड़ी वजह

सागर: बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सागर दौरे के मौके पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह उनके उलट बाद जिले की बीना विधानसभा में हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आमसभा फ्लॉप शो साबित हुई। इस सभा से कांग्रेस के पक्ष में बुंदेलखंड क्षेत्र में बनने वाले बेहतर माहौल के सारे कयास धराशाही हो गए, सभा में गिने चुने कार्यकर्ता और करीब दो ढाई हजार की भीड़ ने विगत दिनों कांग्रेस संगठन में हुए बदलावों से संगठन के अंदर कार्यकर्ताओं में उपजी नाराजगी की हकीकत भी बता दी।

आखिर और क्या वजह रही होगी…

जहां प्रदेश में अन्य जिलों में ठीक ठाक समर्थन प्राप्त कर रही कांग्रेस बुंदेलखंड के द्वार और सागर जिले के बीना विधानसभा में फुस्स होती दिखाई दी, वह भी तब जबकि बीना विधानसभा के भाजपा विधायक से जनता की नाराजगी भी गाहे बगाहे सामने आती रहीं है। वैसे भी दिग्विजय सिंह कह ही गए थे कि सागर में संगठन कमजोर है।

वही सभा में कम भीड़ के बारे में जब स्थानीय कार्यकर्ताओं से पूछा गया तो वे कहते पाए गए कि जिले में कहीं भी सभा हो मंच पर सागर शहर के कांग्रेस नेता ही अतिक्रमण कर लेते है, वह ही हर जगह ठस जाते है। उनका ही सम्मान है और वह नेता बगैर जनाधार वाले भी है वह स्वयंभू नेता ही है।

हमें तो कोई स्थान ही नहीं मिलता…

इसलिए कार्यकर्ता के नाते हम सभा में आ जाते है वही ठीक है। अपने लोगों को लाकर उनके ही सामने अपना अपमान क्यों कराए। वही कमलनाथ की प्रेस कांन्फ्रेस और सभा के मंच पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार को ही बैठने का मौका नहीं मिला। इस उलझन से निपटने के लिए ग्रामीण अध्यक्ष स्वयं ही मंच संचालक करने लगे जिसको लेकर भाजपा सोशल मीडिया की टीम को भी पलीता लगाने का अच्छा अवसर मिल गया।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट बीना की इस सभा में कांग्रेस आनूसूचित जाति वर्ग के कई नेता पहुंचे लेकिन या तो वह इस व्यवस्था से ख़फ़ास होकर मंच से दूर रहे या मंच के पीछे किसी कोने में खड़े दिखाई दिए। वही सागर शहर कांग्रेस से पहुंचे कई नेता मंच पर कमलनाथ के साथ फोटो खींचते दिखाई दिखे।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही सागर की शहर और ग्रामीण दोनों जिला कमेटियों के अध्यक्ष बदले गए थे, जहां शहर अध्यक्ष का खुलकर विरोध हुआ था। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार और सागर जिले के एक अन्य बड़े दलित नेता के बीच पार्टी बैठकों में हुई कहासुनी भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। इन तमाम घटनाओं के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के सुप्रीमो कमलनाथ की यह पहली सभा थी, और उम्मीद थी कि सारे विरोध खत्म कर सभी कांग्रेसी नेताओं ने समन्वय बना लिया होगा। क्योंकि दिग्विजय सिंह सागर में समन्वय बनाने ही तो आए थे, लेकिन बीना की सभा में जिले भर के कार्यकर्ताओं की उदासीनता, नए नेताओं में नेतृत्व की कमी सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने की पूर्वग्रसित धारणा के कारण सभा में भीड़ नहीं पहुंची।

बहरहाल यह स्पष्ट हो गया है कि कमजोर सूचना तंत्र के कारण अपनी सरकार गिरवा लेने वाले कमलनाथ को सागर संगठन के बारे सूचनाएं देने वाला तंत्र भी विफल रहा है। वह न तो निष्पक्ष है और न ही वफादार फिर चाहे वह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भेजे गए प्रभारीगण हो, स्थानीय नेता या भोपाल में बैठे सागर जिले पर नजर रखने वाले कमलनाथ के कथित वफादार हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |