गर्मी से बचने के लिए डॉक्टर ने निकाला गजब का जुगाड़, Alto पर लपेटा गाय का गोबर, AC की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। देश में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई राज्यों में गर्मी इतनी भीषण हो गई है कि लोग दोपहर के समय में घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। इसी बीच गर्मी से राहत के लिए एक कार चालक ने गजब का जुगाड़ लगाया है। दरअसल, लोग अक्सर कार में बैठे गर्मी से राहत के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस कार चालक ने गर्मी से बचने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया है। उनके इस जुगाड़े अच्छे अच्छे इंसान हैरान हो गए है।

आपको बता दें कि एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर अपनी कार में गाय के गोबर से ढक दिया है। शख्स ने दावा किया है कि ऐसा करने से बिना ऐसी के भी कार का टेंपरेचर साधारण बना रहता है। जानकारी के अनुसार यह मामला मध्यप्रदेश का है। जहां एक डॉक्टर ने अपने कार को ठंडा करने के लिए छत से लेकर बोनट तक पूरे गाय के गोबर से लेप दिया है। उनका दावा है कि ऐसा करने से कार में ठंडा बना रहता है और गर्मी से राहत मिलती है।

बता दें कि वह खुद एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और उनका कहना है कि ऐसा करने से गाड़ी के एसी की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने अपनी कार पर गाय के गोबर को लेपा हो। इससे पहले एक बार टोयोटा कार चलाने वाले शख्स ने भी 2019 में ऐसा ही किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |