विस चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी हमला तेज, नेता प्रतिपक्ष ने मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप

मुरैना। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी के नेता सरकार पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार और उनके मंत्रियों पर जमकर आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि सरकार ने अपने मंत्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए खदानें खोल दी है, ताकि अंचल की जनता को गुमराह कर उन्हें लूटने का काम करें।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए ये आरोप

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के सहयोगी और उनके अनुयायियों को खदानें देकर नदियों को खोखला करने का काम कर रही हैं और उन्हें मिटाने का काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बयान के बाद अब बीजेपी भी सामने आ गई है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंसाना का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष के आरोप गलत है। शिवराज सरकार लगातार माफियाओं को ध्वस्त करने में लगी है।

सरकार या सरकार का कोई भी मंत्री माफियाओं के साथ नहीं है साथ में उनका कहना है कि चंबल में जिन खदानों को माफियाओं के द्वारा लूटा जा रहा था, उन खदानों को सरकार नीलाम करेगी और उसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। मध्यप्रदेश में सबसे बड़े माफिया हैं तो कांग्रेस के लोग हैं और वह लगातार माफियाओं के साथ मिलकर नदियों से अवैध उत्खनन करने का काम कर रहे हैं। मुरैना जिले के अलावा भिंड और दतिया में लोग अवैध उत्खनन में जुटे हुए हैं, जिसमें गोविंद सिंह के इलाके लाहौर में भी सबसे ज्यादा उत्खनन हो रहा है और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह उन्हें संरक्षण दिए हुए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |