पीएम मोदी का आज रीवा दौरा, मिलने जा रहीं कई बड़ी सौगात, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर रीवा आ रहे हैं। पीएम मोदी रीवा में एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे।

रीवा को मिलेगी कई सौगात

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 अप्रैल को सुबह 11.20 बजे रीवा पहुचेंगे। 11.30 बजे पंचायती राज कार्यक्रम के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वे यहां विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 11.50 बजे पीएम मंच पर पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत राष्ट्रीय लांच और एकम समावेशी विकास वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे। 1.05 पर हेलिपेड के लिए होंगे रवाना। दोपहर 1.15 पर हेलिकॉप्टर से खजुराहो होंगे रवाना। दोपहर 2.30 पर खजुराहो से कोच्चि रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |