तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन हवाई मार्ग के जरिए तीर्थ दर्शन पर निकलेंगे श्रद्धालु, यहां देखें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ यात्रा करवाई जाने वाली है। इसी कड़ी में उज्जैन के बुजुर्ग श्रद्धालु शिर्डी जाने के लिए 23 जून को इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होने वाले हैं। अधिकारियों की ओर से एक शेड्यूल जारी किया गया है जिसके आधार पर 21 मई से लेकर 19 जुलाई तक 25 जिलों के यात्रियों को यात्रा करवाई जाने वाली है।

यहां का कर सकेंगे भ्रमण

 धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर के श्रद्धालु हवाई मार्ग के जरिए शिर्डी, प्रयागराज, गंगा सागर, मथुरा वृंदावन की यात्रा कर सकेंगे। हर जिले से 33 सीट आवंटित की गई है जिनमें 32 यात्रियों के साथ एक शासकीय अधिकारी भी जाने वाला है। योजना का सारा दारोमदार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। कंपनी का टूर मैनेजर भी यात्रियों के साथ जाने वाला है।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

 धर्मस्व विभाग के शेड्यूल के मुताबिक 23 मई को आगर मालवा, 26 मई को देवास, 6 जून को मंदसौर, 9 को नीमच, 19 को रतलाम, 20 को शाजापुर और 23 जून को उज्जैन से लेकर यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ दर्शन करवाए जाने वाले हैं। ये सभी इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

ये उठा सकते है योजना का लाभ

जो भी श्रद्धालु तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनकी उम्र 65 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए। आय कर दाता इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। जिले के लिए जो सीटें निर्धारित की गई है अगर उससे ज्यादा आवेदन आते हैं तो लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है। यात्रा की सारी जानकारी धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |