थाना महाकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही। एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो मोटर सायकल व तीन एक्टिवा की बरामद

उज्जैन,,

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा उज्जैन शहर में बढ़ती मोटर सायकल चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवम् आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका जप्त करने हेतु समय समय पर शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक अनन्द, नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग कोतवाली) श्री ओ.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम के कुशल नेतृत्व में महाकाल पुलिस टीम व्दारा एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफतला प्राप्त हुई है। बदमाश के कब्जे से दो मोटर सायकल व तीन एक्टिवा गाडी कुल पाँच वाहन बरामद किये गये।

♻️ घटना का संक्षिप्त विवरण –
▪️ दिनांक 20.04.23 को फरियादी शांतीलाल माली नि मुल्लापुरा उज्जैन की मो.सा. होरनैट MP 13 EQ 0121 को अज्ञात बदमाश बडा गणेश मंदिर की गली से चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना महाकाल पर अप.क्र. 194/23 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

▪️दिनांक 21.04.23 को फरियादी मोहन सोलंकी नि. आताल पाताल भैरव मंदिर के पास सिहपुरी उज्जैन की मो.सा. होण्डा साईन MP 13 EZ 9326 को फरियादी के घर के सामने से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना महाकाल पर अप.क्र. 196/ 23 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

♻️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
उक्त दोनों प्रकरण की विवेचना के दौरान माल मुल्जिम की थाना क्षेत्र में तलाश की गई व मुखविर मामूर किये गये। दिनांक 22.04.23 को वाहन चैकिंग के दौरान बेगमबाग चौराहे पर एक संदिग्ध बदमाश पुलिस चैकिंग को देखकर अपनी मो.सा वापस पल्टाकर भागने लगा जिसे चैकिंग में लगे पुलिस बल व्दारा दौड़कर पकड़ा एवं उसके पास हॉर्नेट मो.सा. के कागजो के संबंध में पूछताछ की जिसका जबाब संतोष जनक नही होना पाया गया कड़ी पूछताछ में संदेही द्वारा उक्त वाहन बड़ा गणेश की गली से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके व्दारा दिनांक 21.04.23 को सिंहपुरी से एक होण्डा शाइन मो.सा. व शहर के विभिन्न स्थानो से तीन एक्टिवा चोरी करना बताया।
उक्त आरोपी के कब्जे से दो मोटर सायकल असल अपराध में व तीन एक्टिवा गाडी इस्तगासा क्र. 01/2023 धारा 379 भादवि. 102 जाफो में जप्त की गई ।आरोपी से अन्य अपराधी के संबंध में पूछताछ जारी है। उक्त आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी में गिरफ्तार हो चुका है।

♻️ बरामद सामग्री –
01. एक मो.सा. होण्डा होरनैट MP 13 EQ 0121 02. एक मो.सा. होण्डा साईन MP 13 EZ 9326
03. एक सफेद एक्टीवा स्कुटी चैचिस नम्बर ME4JF50ZEE7077007, इंजन न. रि5071076872
04. एक सफेद रंग की एक्टीवा स्कुटी चैचिस नम्बर ME4JF01AE7576919
05. एक स्कुटी एक्टीवा ग्रे रंग की चैचिस न. ME4JF5077727839

🏆 सराहनीय भूमिका
निरी. मुनेन्द्र गौतम, उनि जयंत डामोर, उनि सालगराम चौहान, सउनि संतोष राव प्र.आर. मनीष यादव, प्र. आर. सुनील पाटीदार आर. अजय उपाध्याय, सै. विशाल यादव, महाकाल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |