PM मोदी का केरल दौरा: सुसाइड बम हमले की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया अरेस्ट, पड़ोसी को फंसाने के लिए लिखा लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती बम हमली की धमकी देने वाला पत्र लिखने वाले आरोपी को केरल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीएम मोदी कल से दो दिनों के केरल दौरे पर जाएंगे। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के. सेतु रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ धमकी भरा पत्र भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी जेवियर को कल गिरफ्तार किया गया था. निजी दुश्मनी की वजह से उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए पत्र लिखा था। हमने उसे फोरेंसिक की मदद से खोज निकाला।

कोच्चि के एक शख्स ने कथित रूप से मलयालम में लिखे इस पत्र को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के ऑफिस में भेजा था। जिन्होंने उसे पिछले हफ्ते पुलिस को सौंप दिया। शुरू में पुलिस ने एन.के जॉनी नाम के एक शख्स का पता लगाया, जिसका पता पत्र में दिया गया था। उस खत में कहा गया था कि पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कोच्चि के मूल निवासी जॉनी ने पत्र लिखे जाने से इनकार किया और आरोप लगाया कि हत्या की धमकी के पीछे उस शख्स का हाथ हो सकता है, जिसने उसके खिलाफ रंजिश पाल रखी है।

पीएम की सुरक्षा का ब्योरा लीक होने पर लापरवाही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सुसाइड अटैक की धमकी से जुड़े मामले पर विदेश राज्य मंत्री और बीजेपी नेता वी। मुरलीधरन ने कहा कि ‘हैरानी की बात है कि पीएम की सुरक्षा के लिए जो इंतजाम किए जाने थे, उसका ब्योरा मीडिया और हजारों लोगों के व्हाट्सऐप ग्रुप में लीक हो गया। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात केरल सरकार की चुप्पी है। 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार शख्स की पहचान होनी चाहिए थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।’ गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। वह 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे।

कोच्चि वाटर मेट्रो राष्ट्र को सौपेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी कोच्चि वाटर मेट्रो भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह अपनी तरह की एक अनोखी परियोजना है। जो कोच्चि शहर में बिना बाधा के कनेक्टिविटी देने के लिए बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक हाइब्रिड नावों के जरिये कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। बहरहाल पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के. सेतु रमन रमन ने बताया कि सुरक्षा के लिए 2060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके लिए दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी लागू कर दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |