रामगुलाम उईके के बिगड़े बोल, सिर्फ पैसों से मतलब रखते हैं पीएम मोदी और सीएम शिवराज!

लखनादौन: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक और गोंगपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामगुलाम उईके का एक विवादित बयान का वीडियो सामने आया है। जिसमें पूर्व विधायक रामगुलाम उईके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदिवासी समाज से मतलब ना रखते हुए सिर्फ ‘पैसों से मतलब’ रखने की बात कहा है।

उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में शिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा चुनाव के दौरान घर-घर शराब बांटने और बकरा देने की बात का भी खुलासा किया है। तो वही उन्होंने अपने बयान में आदिवासियों को आगामी चुनाव में दिनेश राय मुनमुन को वोट ना देते हुए गोंडवाना पार्टी को मजबूत करने की बात कही है। साथ ही प्रत्येक गांव में शराब बंद को लेकर नशा मुक्त गांव बनाने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष के विवादित बयान का यह वीडियो छपारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलबोड़ी का है। जहां कोयपुनेम कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिरु. रामगुलाम उइके एवं सकत धुर्वे तथा जनपद अध्यक्ष सदम सिंह वरकडे के साथ जनपद सदस्य तौफीक खान सहित लालचंद धुर्वे एवं शिव शंकर वरकडे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। जहां पर राम गुलाम उईके के द्वारा यह बयान दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |