मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव कल, निकाली जाएगी रथ यात्रा, देश के कई बड़े राजनेता होंगे शामिल

दतिया। कल दतिया की अधिष्ठात्री देवी मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। देश के तमाम राजनेता एवं मां के भक्त इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर पूरे नगर में उत्सव का माहौल है। बच्चा बच्चा माई की रथ यात्रा को लेकर उत्साहित है । पूरे नगर में मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी । रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मां पीतांबरा की रथ यात्रा एवं मां पीतांबरा के प्राकट्योत्सव को दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इसे लेकर तमाम विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक रैली निकालकर यात्रा का संदेश दिया। नगर की ठंडी सड़क से इस यात्रा को आरंभ किया गया एवं स्टेडियम प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ। दतिया गौरव दिवस मैं देश के तमाम नामचीन गायक शामिल होंगे समूचे दतिया में उत्सव के जैसा माहौल दिखाई दे रहा है नगर का बच्चा-बच्चा मां पीतांबरा की रथ यात्रा को लेकर उत्साहित है। आज शाम को पीतांबरा मंदिर में दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाएगा। पूरा पीतांबरा मंदिर दीपों से जगमगायेगा। हर दतिया वासी आज दतिया में दीवाली मनाएगा। घर-घर दीप जलाए जाएंगे। दीप जलाकर मां के प्राकट्य उत्सव को मनाया जाएगा।

24 अप्रैल यानी कल दतिया की अधिष्ठात्री देवी मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव दिवस को इस बार फिर दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दतिया गौरव दिवस पर मां पीतांबरा रथ में सवार होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाने निकलेंगी। पूरे शहर में माई महाराज रथ में बैठकर भ्रमण करेंगी। आज शाम को दतिया नगर बिजली की नहीं अपितु दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। दतिया में आज दिवाली मनाई जाएगी। दीपोत्सव का माहौल रहेगा। तमाम विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा आज एक विशाल सांस्कृतिक रैली निकालकर कल की यात्रा का आगाज किया गया है।

सांस्कृतिक यात्रा में दतिया नगर के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रशासनिक अमले के साथ साथ शहर के तमाम प्रबुद्ध जन इस यात्रा में शामिल हुए हैं। मां पीतांबरा की जयंती को दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज तमाम विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक रैली निकाली है । रैली को ठंडी सड़क से निकालकर स्टेडियम प्रांगण में समापन किया गया है। माई की रथयात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |