दिन में चैन न रात में सुकून.. गुस्साए ग्रामीणों ने आधी रात को किया ऐसा कांड

हरदा। शहर के वार्ड नम्बर 31 से जुड़े खेड़ी मेहमुदाबाद क्षेत्र में रातभर रही बिजली गुल होने से रहवासियों ने देर रात 2 बजे बिजली विभाग कार्यालय में जमकर किया हंगामा। दरअसल, 6 साल पहले खेड़ी मेहमुदाबाद को नगर पालिका के नए बने वार्ड नंबर 31 से जोड़ा गया, लेकिन बिजली सप्लाई अभी भी ग्रामीण क्षेत्र से ही है। जिस कारण बार बार बिजली गुल हो जाती है। लिहाजा रहवासियों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ती है।

मामला शहर के वार्ड नंबर 31 के खेड़ी मेहमुदाबाद का है, जहां बीती रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। मच्छरों व उमस से बेहाल लोग काफी देर रास्ता देखते रहे, फिर रात 2 बजे सामूहिक रूप से बिजली कार्यालय जाकर जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। उसके बाद भी बिजली नहीं आई और ना ही रात मे उनसे बात करने कोई संबंधित अधिकारी आए। आख़िरकार निराश होकर सभी लोग वापस लौट गए। इसके बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे के लगभग बिजली आई तब जाकर क्षेत्रवासियों ने चैन की सांस

रहवासियों का आरोप है की नगर पालिका नए अपने फायदे के लिए हमें सिर्फ कागजों में नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया है, लेकिन हकीकत में तो आज भी हम ग्रामीण क्षेत्र में ही रहते है। हमें शहर से मिलने बाली मुलभुत सुविधा नहीं मिल पा रही है । आज भी हमारी बिजली सप्लाई ग्रामीण फीडर से जुड़ी हुई है, जिससे आए दिन फाल्ट हो जाने के कारण अंधेंरे मे मच्छरों के बिच रात गुज़ारना पड़ती है। जिस कारण बच्चे बूढ़े बीमार पड़ रहे है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |