OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती, महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

करनाल : हरियाणा महिला आयोग की चैयरमेन रेणु भाटिया लड़कियों को लेकर बयान देने के बाद चर्चा में आ गयी है। उनके बयान देने के बाद लोगों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। हालांकि, करनाल में रेणु भाटिया ने रेस्ट हाउस में अपने बयान में प्रयुक्त हुए हनुमान चालीसा शब्द को लेकर दोबारा माफी मांगी। लेकिन, वे OYO रूम्स को लेकर दिए अपने बयान पर वह अडिग भी है।

मैं अपने बयान पर अडिग हूँ

 करनाल में महिला आयोग की चैयरमेन रेणु भाटिया ने कहा कि मैने अपना बयान वापिस नहीं लिया। मैं, अपने बयान पर अडिग हूँ। लेकिन, मैंने हनुमान जी का नाम अपने बयान में लिया था, उसके लिए में क्षमा मांगती हूंय मैं खुद भी एक हनुमान भक्त हूँ। कई बार कुछ शब्द अचानक ही आ जाते है और यह गलती से निकला है। बोलचाल की आम भाषा है। उन्होंने कहा कि जिस होटल के कमरे में लड़कियां जाती हैं और बाद में वहां से आने के बाद लड़कों पर इल्जाम लगाती हैं, वहाँ होटल में कोई आरती तो होती नहीं, यह मेरा शब्द था। यह एक प्रेक्टिकल लैंग्वेज है और बोलचाल की एक आम भाषा होती है। रेणु भाटिया ने अपने बयान में कहा था कि ‘Oyo रुम में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती, ऐसी जगहों पर जाने से पहले ध्यान रखे वहां आपके साथ गलत भी हो सकता है.’

उदाहरण के लिए, यदि कोई स्टाफ मेम्बर ऑफिस में धीरे धीरे काम कर रहा है तो उसे कह देते है कि जल्दी जल्दी काम करो, पीके आया है क्या? और मैने उस लहजे में उस भाषा का इस्तेमाल किया था, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए।

रेणु भटिया ने कही ये बात

 रेणु भटिया ने कहा कि महिला आयोग के पास 2246 केस आये हैं, उसमे से 1700 केस सॉल्व किए हैं। वे केस किस तरह के थे, उस सन्दर्भ में मैंने यह बात कही थी। ज्यादातर केस यूथ से संबंधित आये है और जिसमे कुछ शादी से पहले के थे और कुछ शादी के बाद के। जब लड़के लड़कियों या पति-पत्नी के संबंध बिगड़ जाते है तो इस तरह से लड़को के ऊपर आरोप लगाए जाते है।

रेणु भाटिया ने सफाई देते हुए सुनाई कहानी

 रेणु भाटिया ने कहा कि करनाल के एक गुरुकुल की लड़की की फोन पर किसी लड़के के साथ मित्रता हो जाती है। करीब 6 माह तक लड़की की लड़के से फोन पर बात होती है। उसके लड़का-लड़की को फोन पर बोलता है कि अब हमें बात करते हुए 6 माह हो चुके हैं और क्यों ना अब हम मिलें। इसके बाद लड़की लड़के से मिलने सोनीपत चली जाती है। जहां पर लड़का लड़की को अपने जीजा के घर ले जाता है और 19 दिन तक उसे अगवा करके रखता है। इस दौरान आऱोपी लड़का लड़की को दिल्ली ले जाता है और फेक शादी करता है। अब लड़की महिला आयोग के पास पहुंची है तो इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दे दिए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |