नेपानगर थाने से आरोपियो को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में पुलिस ने 60 हज़ार के ईनामी बदमाश सुडिया समेत 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार। प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी

Burhanpur पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने विगत दिनों नेपानगर थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में
60 हज़ार के ईनामी बदमाश सुडिया छगन बारेला समेत 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 07.04.23 की रात्रि में सीवल बाकडी आदि स्थानों के अतिक्रमणकारी बदमाश थाना नेपानगर से आरोपी हेमा मेघवाल सहित तीन लोगों को छुड़ाकर ले गए थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 148/23 धारा 307,147,148,149,365,353,336,333,332,326,323,224,225,34 आईपीसी तथा धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर प्रकरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आज 07 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण
*(1) सुडिया पिता छगन बारेला, उम्र 35 (2) अशोक पिता गंदास बारेला, उम्र 19 वर्ष (3) अजय पिता भमन बारेला, उम्र 22 वर्ष (4) भायसिंग पिता भीमसिंग बारेला उम्र 21 वर्ष (5) सूरज पिता दूरसिंग बारेला, उम्र 21 वर्ष (6)करण पिता राम सिंह भिलाला, उम्र 25 वर्ष (7) अर्जुन पिता रामसिंग भिलाला, उम्र 22 वर्ष सभी निवासी राठियावाड़ी सीवल* को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |