SP ने ली बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा,अपराधो की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए सख्त निर्देश,माफिया अभियान के तहत गुंडे बदमाशो पर उचित कार्यवाही करने हेतु दिए गए अनुदेश

उज्जैन,,
♻️ *महिला व बच्चों संबंधी शिकायत व रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लापरवाही न बरतने की दी हिदायत*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा आगामी त्यौहारों ईद,बुद्ध पूर्णिमा आदि को मद्देनजर रखते हुए शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने, एवं अपराधो के त्वरित निकाल एवम् असामाजिक तत्वों,गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आज दिनांक 20-03-22 को पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में मीटिंग ली गई।उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आकाश भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक क्राईम श्री विनोद मीणा एवं देहात थाना क्षेत्रो के समस्तअनुविभागीय अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधिक्षक उज्जैन द्वारा सादगी एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगामी त्यौहारों,जुलूस समारोह में सुरक्षा/कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुगम रूप से बनाए रखने हेतु, सीएम हेल्पलाईन,महिला संबंधी अपराधो का समय पर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही साथ थाना क्षेत्र के गुंडे,बदमाशों,जिलाबदर,हिस्ट्रीशीटर पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं असामाजिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री,अवैध आर्म्स, जुआ,सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध माफिया अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |