शाजापुर एसपी ने फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए 3-3 हजार रूपये ओर अपहृता बालिका की सूचना देने के लिए ईनाम घोषित
शाजापुर
—-शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने दो मामले में इनाम घोषित किया है।
जिले के थाना बेरछा में विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध फरार दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने 3-3 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है थाना बेरछा में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी सोनू उर्फ सुनील पिता होमसिंह गुर्जर एवं सोनू पिता निर्भयसिंह गुर्जर निवासीगण सेडू थाना पीपलरांवा जिला देवास की गिरफ्तारी के लिए जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने 3-3 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
—- इसी प्रकार
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने अपहृता बालिका की सूचना देने वालों के लिए 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मक्सी में 26 मार्च 2023 को दर्ज प्रकरण में गुम इंसान निवासी ग्राम झोंकर की फरियादिया हेमलता पति घनश्याम शर्मा की 15 वर्ष 02 माह की नाबालिक पुत्री हिरामणी की गुमशुदगी के प्रकरण में अनुसंधान के दौरान हरसंभव प्रयास करने पर भी अपहृता का पता नहीं चल पाया है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने अपहृत बालिका की तलाश में जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से सूचना देने वालों के लिए 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। अपहृत बालिका की सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur