पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह का शुजालपुर दौरा, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ली बेठक

शाजापुर। भाजपा ने सत्ता ने जनबल से नहीं धनबल से हासिल की है। जिसकी वसूली के लिए भाजपा द्वारा महंगाई का बहाना लिया जा रहा है। लेकिन प्रदेशवासी इनकी मनमानी से त्रस्त होकर कांग्रेस की तरफ आस लगाए बैठे हैं और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने शुजालपुर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में केवल महंगाई का विकास हुआ है। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन वादा पूरा तो नहीं हुआ, उल्टा डीजल, खाद, दवा सब महंगा हो गया और उपज के दाम कम हो गए।

भाजपा की सरकार में केवल महंगाई का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया था और एमपी में सरकार बनते ही कर्ज माफी का आदेश जारी कर पालन शुरू हुआ। लेकिन भाजपा ने सरकार में आते ही कर्जमाफी बंद कर दी। जबकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिजनों के कर्ज माफी का रिकॉर्ड भी पेश किया था।

उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस से नाराज होकर जाते समय कह रहे थे कि वादे पूरे नहीं किए, लेकिन अब भाजपा में मंत्री बनने के बाद भी कर्जमाफी और अतिथि शिक्षकों को हक दिलाने के लिए सड़क पर उतरने की बात पर वह क्यों अमल नहीं कर रहे हैं। एमपी की सरकार जनबल से नहीं धनबल से चल रही है।

प्रेसवार्ता के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और आज हमारी ओर आस भरी निगाहों से देख रही है कि हम सत्ता में आएं और उन्हें इस त्रासदी से मुक्ति दिलाएं। बस हमें जनता के बीच जाकर उन्हें कांग्रेस सरकार की रीति-नीति से अवगत कराना हे और जिस प्रकार हमने 2018 का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी उसे ही दोहराना है और मुझे विश्वास है कि आप सब पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की ताकत आप लोग हैं और आपकी एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा ने जिस प्रकार विरोधियों को परास्त किया था वही हमें इस बार करना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बेठक में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गोहील,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार, विधायक कुनाल चौधरी,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार,सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहें। जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |