इस युवा IAS अफसर ने कर दिया कमाल, पुरानी बसों से तैयार किया रैन बसेरा, चेंजिंग रूम, CM को भाया नवाचार

जबलपुर: यूपीएससी का एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद जब आपकी मैदानी पोस्टिंग होती है और आप अपनी कार्यक्षमता से समाज को विकसित करने की ओर आगे बढ़ते हैं तो आपकी कार्यकुशलता की चर्चा भी शुरू हो जाती है। सिर्फ यूपीएससी का एग्जाम निकालना काफी नहीं है, असली चुनौती तो तब शुरू होती है जब आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और कार्यकुशलता से अपने टैलेंट को भी सामने लाते हैं। जबलपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब युवा आईएएस स्वप्निल वानखड़े ने नगर निगम जबलपुर की कमान संभाली। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के दम पर कबाड़ को भी सुंदर आकार दे दिया है और अब इसकी चर्चा भी शुरू हो गई है, यानी अनुपयोगी चीज को भी उपयोग अगर कार्यकुशलता के साथ किया जाए तो हम इसे बड़ा टैलेंट ही मानते हैं। नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखड़े ने नवाचार के रूप में पुरानी बसों से रैन बसेरा, चेंजिंग रूम, थैला बैंक, बर्तन बैंक आदि का निर्माण कर दिया है। जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर के दौरे पर करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने जब इस प्रोजेक्ट को जाना और समझा तो उन्होंने उद्घाटन की हामी भी भर दी।

बेहद कम समय में दिया गया आकार

आई.एस.बी.टी. बस स्टैंड में पुरानी बसों के साथ रैन बसेरा एवं चेंजिंग रूम के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुरानी हो चुकी बसों को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बसों का नवाचार करते हुए इन्हें किसी ना किसी रूप में उपयोग किया जाये। इसके अलावा रैन बसेरा और बनाए जा रहे चेंजिंग रूम के निर्माण कार्यों को भी उन्होंने देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यही नहीं थैला बैंक, बर्तन बैंक, कपड़ा बैंक, पुस्तक बैंक के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां पर बस स्टैंड में बहुत सारी पुरानी हो चुकी बसों के पुर्जों को भी उपयोग में लाने की बात अधिकारियों से करते हुए निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने इनके रखरखाव के विषय में भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नवाचार

जबलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके इसके लिए लगातार जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए नगर निगम आयुक्त स्वप्निल जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने यह नवाचार किया जो कि काफी चर्चा में है आने वाले दिनों में ऐसे और कई नवाचार देखने को नगर निगम में मिल सकते हैं जिससे जबलपुर न केवल सुर्खियों में आएगा बल्कि इन्ही प्रयासों के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर की रैंकिंग में भी सुधार होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |