भिंड: 7 साल के मासूम की पड़ोसी के घर कूलर में मिली लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका

भिंड: भिंड में एक सात साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे का शव बच्चे के परिजनों को ट्यूशन संचालक के पड़ोसी के घर कूलर के अंदर बंधा मिला। बच्चे के गले मे रस्सी बंधी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उस घर के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। साथ ही ग्रामीणों ने बाजार बंद रखा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है।

दरअसल रौन थाना क्षेत्र के मछंड गांव के रहने वाले सुशील त्रिपाठी का सात साल के इकलौता बेटा गुल्लू बुधवार की शाम 4 बजे कोचिंग पढ़ने गया था। जब वो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। परिजनों ने ट्यूशन संचालक और उसके दोस्तों से पूछताछ की। इसके बाद परिजनों ने ट्यूशन संचालक के पड़ोस में रहने वाले संतोष चौरसिया नामक व्यक्ति के घर पहुंच कर भी तलाशी ली। देर रात तलाशी के दौरान सात साल के गुल्लू का शव एक कूलर की पानी के टंकी में रस्सी से बंधा हुआ मिला। परिजन गुल्लू को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने संतोष चौरसिया के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें उसकी पत्नी दो बेटे एक बेटी को आरोपी बनाया है। घटना के दौरान संतोष घर पर मौजूद नहीं था। इस वारदात के दौरान संतोष का बड़ा बेटा फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के विरोध में गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बाजार बंद रखा। बच्चे के परिजनों ने शव को रखकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और आरोपी के घर बुल्डोजर चलाने की मांग की है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है। एक घंटे से लगे जाम को परिजनों ने पुलिस की समझाइश पर जाम खोल दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |