नीति आयोग से प्रोजेक्ट पाने वाली पहली यूनिवर्सिटी बनी RDVV, मिला ढाई करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट, अब छात्र-छात्राएं कर सकेंगे अपने स्टार्टअप प्रोडक्ट को लॉन्च

जबलपुर। गोंडवाना की रानी दुर्गावती के नाम पर बनी मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में शुमार रानी जबलपुर के दुर्गावती विश्विद्यालय मध्य भारत का इकलौता ऐसा विश्विद्यालय बन गया है,जिस पर स्टार्टअप को आगे बढ़ाने केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भरोसा जताया है। जिसके चलते नीति आयोग ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को ढाई करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट दिया है।

दरअसल रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी मे अटल कम्युनिटी इनक्यूबेशन सेंटर संचालित किया जा रहा है इस प्रोजेक्ट के निदेशक कुलपति डॉ कपिल देव मिश्रा, कुलसचिव डॉ दीपेश मिश्रा के अलावा आरडीविवि के प्रोफेसर संधू और प्रोफेसर अश्वनी जायसवाल को बनाया गया है। नीति आयोग द्वारा दिए गए ढाई करोड़ के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 4 महाविद्यालयों की भी सहायता ले रहा है। इन 4 महाविद्यालयों में दो शासकीय कॉलेज है जबकि दो निजी क्षेत्र के कॉलेज है।

नीति आयोग द्वारा दिए गए इस प्रोजेक्ट के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सेक्शन 8 कंपनी अधिनियम के तहत एमओयू भी साइन किया गया है इस सेक्शन 8 कंपनी अधिनियम के तहत छात्र छात्राएं अपने स्टार्टअप प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकेंगे। RDVV के कुलसचिव डॉ दीपक मिश्रा की माने तो रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मध्य भारत का इकलौता विश्वविद्यालय है। जिसे नीति आयोग के द्वारा स्टार्ट को आगे बढ़ाने के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट दिया गया है। जिसका लाभ आने वाले समय में ना केवल जबलपुर बल्कि संभाग के अन्य जिलों के महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |