सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर जिला दण्डाधिकारी ने आईपीसी की धारा 144 के तहत लगाए प्रतिबंध- जिला शाजापुर

शाजापुर, 12 अप्रैल 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा जिले की साम्प्रदायिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाये रखने तथा सामान्य जन की सुरक्षा, असामाजिक बाहरी तत्वों पर नियंत्रण तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में आईपीसी की धारा 144 के तहत 12 अप्रैल 2022 से अन्य आदेश तक जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में सोशल साईट्स- व्हाट्स अप, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों, चित्रो, वीडियो एवं ऑडियो संदेश का प्रसार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंध के अनुसार आदेश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था वाट्सअप, फेसबुक यूजर द्वारा कोई ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट जिससे धार्मिक भावना भड़के एवं किसी सम्प्रदाय विशेष की भावना उद्वेलित हो को प्रसारित नहीं करें। वाट्सअप ग्रुप एडमीन तथा ग्रुप से जुड़े यूजर धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट को प्रसारित नहीं करें एवं एडमिन ग्रुप के यूजर को ऐसा करने से रोकें। ग्रुप के कोई भी सदस्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला अथवा संदेश या फोटो या वीडियो डालता है तो ग्रुप एडमिन की जवाबदारी निर्धारित की जाएगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी या चित्र कभी भी फारवर्ड नहीं करें। सोशल मीडिया पर आये संदेश कई बार षडयंत्र के तहत् भेजे जाते है अत: इन पर कोई भी प्रतिक्रिया देने के पूर्व इनकी सत्यता की जाँच करने का प्रयास करें।

यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत अभियोजन के लिये उत्तरदायी होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |