लव जिहाद की पीड़िता ने मौत को लगाया गले, आरोपी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था धर्मपरिवर्तन का दबाव

इंदौर: इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे ही मामले में पीड़िता ने परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग ओर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है, यहां रहने वाले एक युवक असद द्वारा हिन्दू लड़कीं पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था और इसी बात से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा युवती के कुछ अश्लील फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी और जब वह लगातार परेशान करने लगा तो उसने जहर खा लिया।

इसके बाद जब पूरे मामले की जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो वह उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब बजरंग दल के विभाग सयोजक तन्नू शर्मा को लगी तो उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे ही मामले में निष्पक्ष जांच की माग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की माग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |