‘यह साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी’, अमित शाह को फोन करने वाले दावे पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो वह इस्तीफा दे देंगी। पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बना रहेगा।

…तो मैं इस्तीफा दे दूंगी
बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के दावे कि उन्होंने (ममता ने) फोन किया था, को खारिज करते हुए बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “अगर यह साबित होता है कि मैंने टीएमसी के राष्ट्रीय दर्जे को लेकर अमित शाह को फोन किया था तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।” अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था तो बनर्जी ने अमित शाह को फोन कर उनसे फैसले को निरस्त करने का अनुरोध किया था।

बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभवी राजनेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु द्वारा उनके पिता के लापता होने की शिकायत पर राज्य प्रशासन गौर करेगा। रॉय के परिवार का कहना है कि वे मनोभ्रंश और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं।

रॉय दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह उनका निजी मामला 
रॉय गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली में नाटकीय रूप से सामने आए और दावा किया कि वह “भाजपा सांसद और विधायक” हैं और अमित शाह से मिलना चाहते हैं। बनर्जी ने कहा, “मुकुल रॉय भाजपा के विधायक हैं और अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह उनका मामला है।” टीएमसी से अलग होने के बाद रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में ममता के खेमे में वापस चले गए। उन्होंने भाजपा नेतृत्व के हाथों दुर्व्यवहार की शिकायत भी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |