श्रीनिवास बी.वी. पर असम युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- प्रियंका गांधी कर रही अनसुना

नयी दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस की असम इकाई की अध्यक्ष अंकिता दत्ता ने अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. पर ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। हालांकि, श्रीनिवास ने आरोप को खारिज करते हुए उन्हें आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है। अंकिता दत्ता का आरोप है कि श्रीनिवास उनका पिछले छह महीनों से मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर उनसे भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने श्रीनिवास पर उन्हें लगातार प्रताड़ित करने और ‘लैंगिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।’’

अंकिता दत्ता ने सिलसिवार तरीके से किए ट्वीट में कहा, ‘‘ राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी के समक्ष कई बार व्यथा सुनाने के बावजूद (पार्टी) नेतृत्व उसे अनसुना करता रहा।’’ उन्होंने दावा किया कि शिकायत किए जाने के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ कोई जांच समिति गठित नहीं की गई। दत्ता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘क्या यह सुरक्षित स्थान है जिसके बारे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बात करती हैं।’’

हालांकि, युवा कांग्रेस की असम इकाई की अध्यक्ष दत्ता ने अपने दावे के समर्थन में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया है। वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने अंकिता के आरोपों को बकवास, राजनीति से प्रेरित और आधारहीन करार दिया है तथा उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। युवा कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से भेजे नोटिस में उन्होंने दावा किया है अंकिता के खिलाफ शारदा चिटफंड के मामले में कानूनी कार्रवाई हो रही है और हाल ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की थी।

श्रीनिवास का दावा है कि इस तरह के आरोप लगाकर अंकिता पार्टी छोड़ने के लिए माहौल बना रही हैं। युवा कांग्रेस के संगठन सचिव और असम प्रभारी वर्धन यादव ने कहा, ‘‘ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अंकिता के खिलाफ शारदा चिटफंड मामले में कार्रवाई हो रही है और वह भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। वह भाजपा के दबाव में इस तरह के आरोप लगा रही हैं।’’

इस बीच, भाजपा ने कहा कि श्रीनिवास के खिलाफ लगाया गया आरोप बहुत गंभीर है तथा इसकी पूरी जांच करने के बजाय कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘यह कितना दुखद है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली पार्टी पूरी तरह चुप है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कहां हैं?’’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |