छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति इन दिनों देश विदेश तक पहुंच रही है। पंडित धीरेंद्र शस्त्री वैसे तो राम कथा का वाचन करते हैं, लेकिन वे लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान कई बार सार्वजनिक मंच से भी किया है। वहीं, कई बार दिव्य दरबार लगाकार लोगों की समस्याओं का समाधान भी करते हैं। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने पुरुषों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने पत्नी को उंगली में नचाने का मंत्र बता दिया है।
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री कई बार कथा के दौरान अपने अनुयायियों के साथ मजाक भी करते हैं। सामने आए वीडियो का ये अंश भी कथा के दौरान किए गए मजाक का ही एक हिस्सा है।