उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच दुर्लभ नजारा…नजर आया दुर्लभ ‘स्नो लेपर्ड’

भारत में दुनिया के सबसे अधिक बाघों की संख्या आंके जाने के बाद अब एक और अच्छी खबर है कि उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘स्नो लेपर्ड’ (हिम तेंदुओं) की भी संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व वन क्षेत्रांतर्गत सुमना में एक स्वस्थ और दुर्लभ तेंदुआ आराम से विचरण करते हुए दिखाई दिया। नन्दा देवी वन्य प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी बी बी मर्तोलिया ने भी इस बात की पुष्टि की कि नन्दा देवी वन्य प्रभाग के रिजर्व वन क्षेत्र में मंगलवार को स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) दिखाई दिया।

भारत तिब्बत चीन सीमा क्षेत्र में भारत की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सुमना में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने सबसे पहले मंगलवार को सुमना की पठ्ठआरई चट्टानों पर इस स्वस्थ स्नो लेपर्ड को आराम से विचरण करते हुए देखा। जानकारी देते हुए नन्दा देवी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी बी बी मर्तोलिया ने बताया इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। और रेंज आफिसर समेत वन विभाग की टीम ने दुर्लभ और संरक्षित हिम तेंदुए को अपनी लिस्ट में अंकित किया। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्नो लेपर्ड की संख्या अच्छी है। नन्दा देवी वन प्रभाग के अंतर्गत ही फूलों की घाटी से लेकर सुमना, रिमखिम और अकेले इस सम्पूर्ण वन क्षेत्र में ही 15 से 20 हिम तेंदुए (स्नो लेपर्ड) की सम्भावना है।

और ये भी पढयह जानकारी देते हुए नन्दा देवी वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया नन्दा देवी वन प्रभाग के तहत स्नो लेपडर् की संख्या 15 से 20 के बीच होने की सम्भावना है। इनके समेत सभी वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए वन विभाग हर वक्त सजग रह कर चौकसी करता है। केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत रुद्रनाथ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी स्नो लेपर्ड पाए जाते हैं। गौरतलब है कि ‘स्नो लेपर्ड’ दुर्लभ वन्य प्राणी है।

भारत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के अलावा चीन, तिब्बत , भूटान , रूस के हिमालयी क्षेत्रों सहित यूरोप के देशों में भी स्नो लेपर्ड पाया जाता है। कोई 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाये जाना वाला हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड) बफीले इलाके में पाया जाता है। इसकी लम्बाई 1.4 मीटर होती होती है। और पूंछ 90 से 100 सेंटीमीटर होती है। इसका वजन 75 किलो ग्राम तक होता है। इसकी खाल पर सफेद और स्लेटी फर होता है। तथा लाल धब्बे होते हैं। और पूंछ पर धारियां होती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |