सीएम शिवराज बहनों से करेंगे सीधा संवाद, 102 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हरदा जिले के रहटगाँव में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री, बहनों को लाड़ली बहना सहित महिला सशक्तिकरण के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही लाड़ली बहना योजना में की जा रही पंजीयन कार्यवाही को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान सम्मेलन में 99 करोड़ 63 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 3 करोड़ 11 लाख रूपये के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

शासकीय बालक हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिराली लागत 1 करोड़ रूपये, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन टिमरनी लागत 1 करोड़ 15 लाख रूपये, चौकड़ी से लोधियाखेड़ी मार्ग लागत 65 लाख 48 हजार रूपये, सोडलपुर से हंसावती नदी पर पेड़ीघाट निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपये और गोंदागाँव खुर्द से त्रिवेणी संगम के पास मुक्तिधाम निर्माण लागत 10 लाख रूपये शामिल है।

इन कार्यों का होगा भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खिरकिया लागत 27 लाख 55 हजार रूपये, ग्राम चारूवा, धनवाड़ा, मगरधा और चन्द्रखाल में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय आवास गृह लागत 12 करोड़ रूपये, एसडीएम कार्यालय भवन हरदा लागत 1 करोड़ 31 लाख रूपये, हरदा विधानसभा क्षेत्र की 24 नल-जल योजनाएँ लागत 11 करोड़ 97 लाख रूपये, टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की 140 नल-जल योजनाएँ लागत 68 करोड़ 87 लाख रूपये और खोड़ियाखेड़ी से करताना मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर लागत 4 करोड़ 93 लाख रूपये का भूमि-पूजन होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |