कोर्ट ने अतीक-अशरफ को गोली मारने वालों को पुलिस रिमांड में भेजा, एसआईटी ने की थी 14 दिनों की कस्टडी की मांग
अतीक अहमद और अशरफ अहमद के तीनों शूटरों को प्रतापगढ़ जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पुलिस लेकर रवाना हो गई है। सुरक्षा में पुलिस 7 गाड़ियों के काफिले के साथ निकली है। सुरक्षा में एक सीओ की अगुवाई में करीब 60 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस काफिले में 3 बलेरो, 2 जिप्सी और दो प्रिजनर वैन शामिल किया गया है।
अतीक अहमद और अशरफ अहमद को गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट पहुंच गई है। SIT की ओर से कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है। तीनों से मोबाइल लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। एसआईटी ने 14 दिनों की कस्टडी की मांग की थी।