बालाघाट की जनता का लंबा इंतजार हुआ खत्म, जबलपुर से गोंदिया के लिए नियमित पैसेंजर ट्रेन शुरू

बालाघाट: लंबे इंतजार के बाद जबलपुर से गोंदिया के लिए नियमित पैसेंजर ट्रेन आज 17 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने से जिले की जनता में खुशी का माहौल है। लोगों की उम्मीदों की यह ट्रेन जब बालाघाट स्टेशन पहुंची तो लोगों ने जमकर स्वागत किया। बालाघाट-सिवनी सांसद ढालसिंह बिसेन भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने इस पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सांसद बिसेन ने इस ट्रेन के चालू होने की खुशी में लोगों को मिठाई भी खिलाई।

आपको बता दे बालाघाट से जबलपुर ब्राडगेज निर्माण कार्य पूरा हुए लंबा अरसा बीत चुका है, ऐसे में जिले वासियों को जबलपुर से गोंदिया के लिए नियमित यात्री ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था, जो आज खत्म हो गया। लेकिन इस ट्रेन को चालू करने के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ा साथ ही आंदोलन भी।

तब कही इस कड़े संघर्ष के बाद लोगों को यह सौगात मिली और रेल्वे बोर्ड के द्वारा जबलपुर से गोंदिया तक नियमित यात्री ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया। जिसे 17 अप्रैल को सासंद ढालसिंह बिसेन ने बालाघाट रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई है। अब आगे उम्मीद है कि इस ट्रेन के नियमित रूप से चलने से स्थानीय लोगों व्यापारियों सहित सभी तबके के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।

महाराष्ट्र गोंदिया से बालाघाट जबलपुर तक सीधी ट्रेन के प्रारंभ होने के बाद ब्राडगेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनूप बैस ने रेलवे सुविधा और ट्रेन की रफ्तार को बढ़ाने की मांग की ताकि सही मायने में यात्रियों को रेल सेवा का सही मायने में सुविधा मिल सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |