अतीक अहमद मर्डर पर दिग्विजय सिंह बोले- हिंदुओं से ज्यादा मुसलमानों पर किया अत्याचार, CM योगी पर भी साधा निशाना

भोपाल: यूपी में गैंगस्टर अतीक-अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस हत्याकांड की ईडी और सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही सीएम योगी से अतीक अहमद के साथ लिप्त बिल्डरों, नेताओं और व्यापारियों के नाम उजागर करने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘अतीक और उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। अतीक के गैंग ने हिन्दुओं से ज्यादा मुस्लिमों को प्रताड़ित किया है। बेटे का एनकाउंटर तो पुलिस ने किया, लेकिन पुलिस कस्टडी में गैंगस्टरों की हत्या होना पुलिस की जिम्मेदारी है।

दिग्विजय सिंह ने सीएम योगी से कहा कि अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ हत्याकांड मामले में ईडी और सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि किन-किन से अतीक के संबंध थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि माफिया का हेड तो गया, बाकी माफिया खत्म होना चाहिए। जिन व्यापारियों के अतीक ने नाम लिए उनके संबंधों का भी खुलासा होना चाहिए। अपराधियों के संबंध अधिकारियों, बिल्डर्स आदि से अवश्य होते हैं। इनकी खुली जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि बाहुबली, अवैध जमीन, कब्जा करने वाले या जो कोई भी इस कनेक्शन में हो उन सबके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं है कि अपराध केवल हिंसा के तौर पर ही हो तभी अपराध माना जाए।

वहीं अतीक और अशरफ अहमद के मर्डर को लेकर दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री पर भी निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक अहमद को मारने वाले आरोपी शूटर लवलेश तिवारी और कुख्यात माफिया विकास दुबे के बीच क्या कनेक्शन हैं। विकास दुबे ने महाकाल मंदिर ही क्यों चुना? गृहमंत्री का विकास दुबे से क्या संबंध था, ये मेरा सवाल है? उसी तरह लवलेश मध्य प्रदेश आया था। दोनों में क्या लिंक है, इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री से सवाल किया है। क्या उसे गृहमंत्री का संरक्षण था? नरोत्तम मिश्रा को जवाब देना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |