कॉलेज से पानी की टंकियां चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार, कुएं में छिपाकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

बैतूल: बैतूल जिले के शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में पानी की चार टंकियां चोरी होने के मामले में मंगलवार दोपहर घोड़ाडोंगरी पुलिस ने करीब 1 बजे बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की टंकियों को भी जब्त किया है।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी से 5 अप्रैल की रात्रि को पानी की 4 टंकिया चोरी हो गई थी। आरोपियों द्वारा पानी की टंकिया चुराकर पिपरी गांव में एक खेत के कुएं में छुपा कर रखी गई थी। लोगों को टंकियां कुएं में ना दिखे। इसके लिए कुएं में टंकिया डालने के बाद ऊपर से छीन की पत्तियां डाल दी गई थी। आरोपियों द्वारा टंकी बेचने के लिए ग्राहक की तलाशी की जा रही थी जिस पर मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिस पर आरोपियों द्वारा चोरी करना कबूल कर लिया गया। आरोपी पिपरी राजकुमार इवने और सतपाल धुर्वे पर चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 4 पानी की टंकियों को बरामद किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, एएसआई संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल, आरक्षक सतीश वाड़ीवा, सुरेश और विनीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |