सरकार का संकल्प है पात्र हितग्राही को घर के नजदीक ही मिले सुविधाएँ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर विकास यात्रा लेकर शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे 3 करोड रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल : सोमवार, अप्रैल 17, 2023,
सरकार का संकल्प है कि हर पात्र हितग्राही को घर के नजदीक ही शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इस बात को ध्यान में रख कर उपनगर ग्वालियर में विकास यात्रा से घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के ईकेवायसी और फॉर्म भरने का कार्य भी किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात शहर के वार्ड-5 में निकली विकास यात्रा के दौरान कही।

श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान 3 करोड 38 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगातें दी। इनमें 2 करोड 30 लाख रूपये लागत के भूमि-पूजन एवं एक करोड 8 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आमजन से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर निराकरण भी कराया। उन्होंने शेष समस्याओं को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के नजदीक मिलें, इसके लिए प्रत्येक वार्ड में संजीवनी क्लीनिक खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में मोतीझील रोड एवं नाले का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में आज जिन सडकों का भूमि-पूजन किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र ही चालू हो जाएगा।

10 जून से बहनों के खाते में आयेगें एक-एक हजार रूपये

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माताओं-बहनों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को 1-1 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएगें। योजना में आवेदन भरने का काम जारी है। एक भी बहन पंजीयन से छूट न जाए, इसके लिए सभी के घर के नजदीक ही पंजीयन शिविर लगाये जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |