सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी दास का निधन, अगले साल अयोध्या में करवाने वाले थे 9009 कुंडीय यज्ञ

नरसिंहपुरः  मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुए कार एक्सीडेंट में संत कनक बिहारी दास महाराज का निधन हो गया। सुआतला थाना के बरमान चौकी के पास सगरी में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी कार अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार संत कनक बिहारी दास बरमान से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महंत कनक बिहारी दास जी को गंभीर चोट आई और उनका मौके पर ही निधन हो गया।

बता दें कि महाराज अगले साल अयोध्या में 9009 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करने वाले थे। 2021 में कनक बिहारी दास जी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक समर्पित किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |