पिकनिक मनाने गये थे दो युवक नदी में डूबे, नहाने के दौरान हुआ ये हादसा

बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र के गांगजी राजा मंदिर आस्था के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। जहां रविवार को कुछ युवक पिकनिक मनाने गये थे। इनमें दो युवक सोननदी में नहाने उतरे और डूब गए। जिनका शव आज पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।

गांगजी राजा गये दो युवको के लापता होने की खबर 16 अप्रैल को शाम करीब 5 से 6 बजे के मध्य प्राप्त हुई। इस सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ईटोरा निवासी ज्ञानेश घोरमारे उम्र 19 वर्ष, अजय घोरमारे उम्र 22 वर्ष अपने साथियों के साथ रविवार को गांगजी राजा गये हुये थे। सभी लोगो ने गांगजी राजा में पूजन अर्चन कर खाना खाकर बैठे थे तभी तकरीबन 1 से 2 बजे के मध्य ज्ञानेश घोरमारे और अजय घोरमारे ने अन्य साथियों से कहा कि हम लोग घूमकर आते है, साथियों के द्वारा दोनो को बोला गया अभी खाना खाये है थोडी देर आराम करने के पश्चात चलते है।

लेकिन दोनो नदी की ओर निकल गये, लेकिन शाम होने तक दोनो ही युवक वापस नही लोटे तब अन्य साथी दोनो ढूंढते हुये सोननदी के समीप पंहुचेत्र। तब उन्होने देखा कि नदी के बीच स्थल पर एक पत्थर में दोनो युवको के कपड़े और मोबाईल रखे हुये पाये गये। संदेह व्यक्त किया गया कि दोनो ही युवक नदी मे ये होंगे एवं डूब गये है। जिस पर युवकों के परिजनों को खबर की गई, परिजन अन्य ग्राम के ग्रामीणो के साथ गांगजी राजा उस स्थल पर पंहुचे जहां पर दोनो युवको के कपड़े मोबाईल अन्य सामग्री थी लेकिन नदी सहित अन्य जगहो मे तलाशी करने के बाद भी युवको का पता नही चल पाया है । जिनका शव आज सोमवार को नदी से बरामद किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |