जबलपुर। जबलपुर में सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने वचनों का नहीं किया पालन। क्योंकि बीते चुनाव में कांग्रेस ने घोषणा की और राहुल गांधी से भी घोषणा करवाई थी कि किसानों का कर्ज माफ करेगें,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देगें,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और आज नतीजा सबके सामने है,जनता को धोखा दिया था तो कांग्रेस को जनता ने सबक सिखाया,लेकिन एक बार फिर कांग्रेस वचन पत्र बनाकर फिर से जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है।
अब मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है,क्योंकि कांग्रेस सालो पहले नारा देती थी,गरीबी हटाओ,लेकिन गरीब हट गए,पर गरीबी नहीं हटी,जबकि बीजेपी ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबो का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
इसके साथ ही राकेश सिंह ने कांग्रेस सरकार बनने पर सेन आयोग के गठन और भोजपुरी समाज को जमीन आवंटित करने के ऐलान पर कहा कि कांग्रेस पूरे समय नींद में रहती है। जैसे ही बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोई काम शुरू करती है,वैसे ही कांग्रेस होड़ लगाने लगती है। भाजपा की नकल करती है लेकिन कांग्रेस को चाहिए कि नकल करने के लिए भी दिमाग की जरूरत होती है।