देवास जिले के स्कूल संचालकों, पुस्तक प्रकाशकों एवं विक्रेताओं के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए जारी आदेश का पालन करने के लिए बैठक हुई,धारा 144 केतहत आदेश जारी

देवास
——–
देवास जिले में स्कूल संचालकों, पुस्तक प्रकाशकों एवं विक्रेताओं के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता द्वारा देवास जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा के लिए प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किये गये है। जिले में आदेश का पालन कराने एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रचार्यों को अवगत कराने के संबंध में जिले के समस्त विकासखण्डों में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अशासकीय विद्यालयों के प्रचार्यों की बैठक ली गयी।
बैठक में अशासकीय विद्यालयों के प्रचार्यों को जारी आदेश के धारा 144 के प्रावधानों से अवगत कराया और आदेश का पालन न करने पर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की जानकारी भी दी गयी ।
देवास जिले में कुल 920 से अधिक प्रायवेट विद्यालय है। जिसमें 01 लाख 93 हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत है। जिनमें सबसे ज्यादा देवास विकासखण्ड में 82 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत है।
बैठक में बताया गया कि किसी भी छात्र को एक ही दुकान से पुस्तके खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा एवं साथ प्रायवेट प्रकाशन की जानकारी बेवसाइट पर भी दी जायेगी और पुस्तके सभी दुकानों पर उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जावेगा । एक वर्ष में यूनिफार्म को भी दो से ज्यादा होने को प्रतिबंधित किया गया है बार बार बदलने पर भी कार्यवाही की जाएगी।
देवास विकासखण्ड में बैठक शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक में दो शिफ्टों मे रखी गयी । जिसे अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रदीप सोनी द्वारा धारा 144 के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराया और कहा गया कि यह विषय नीति से अधिक नैतिक श्रेणी में आता है समस्त विद्यालय छात्रों को न्यूनतम खर्च में अच्छी किताबे जो कि एन सी आर टी के द्वारा आती है क्रय करने हेतु निर्देशित करे और प्रायवेट प्रकाशन की कीमत को कम कराये एवं सभी दुकानों पर उपलब्ध हो सुनिश्चित करें । जिले के समस्त विकासखण्डों में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में बैठक आयोजित की गयी जिसमें डी.पी.सी प्रदीप कुमार जैन एवं अन्य विकास खण्ड अधिकारियों के साथ जन शिक्षक प्रायवेट विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |