पुलिस को सफलता, शातिर चन्दन चोर से 16 किलो 500 ग्राम कीमती 66,000 रुपये का चोरी का चन्दन बरामद शाजापुर जिले का मामला
शाजापुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कमान संभालते ही कोतवाली टीआई संतोष कुमार वाघेला ने कानून व्यवस्था की मजबूती और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास शुरू किए थे इन्हें की बदौलत एक बेहतर सफलता हाथ लगी है उन्होंने बताया कि।
थाना कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई महीनो से लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत (भा.पु. से ) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था ।
आदेश के परिपालन मे अति पुलिस अधीक्षक महोदय टी. एस. बघेल एवं श्रीमती दीपा डोड्वे एस डी ओ पी महोदया के निर्देशन में थाना प्रभारी महोदय कोतवाली संतोष वाघेला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसे चोरियो मे लिप्त आरोपियो की पतारसाजी में लगाया गया था ।
घटना का विवरण – दिनाँक 16.04.23 को मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा कुशल मंदिर के पास घेरा बंदी कर आरोपी अज्जू उर्फ़ मुज्जू निवासी मनिहार वाडी शाजापुर को पकड़ा आरोपी के पास रखे झोले की तलाशी लेते 16 किलो 500 ग्राम चुराया हुआ चन्दन कीमती लगभग 66,000 रूपये का मिलने पर बरामद किया गया है, आरोपी अज्जू से पूछताछ पर जानकारी मिली है कि अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता पाई गयी है जिससे आरोपी अज्जू इस सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी है आरोपी को बाद पूछताछ मान्न्ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा |
जप्तशुदा मशरूकाः-एक कुल्हाड़ी एक छेद करने की टामी एक साफ़ करने की रगड़ने वाली रेती तथा 17 चन्दन की लकड़ी के टुकड़े जिनका कुल वजन 16 किलो 500 ग्राम है तथा कीमती लगभग 66,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपीः- 01 अज्जू उर्फ़ मुज्जू खां पिता कल्लू खां उम्र 19 वर्ष नि. मरकज मस्जिद के पीछे पप्पू की टाल के पास मनिहार वाडी
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियो की पतासाजी तथा गिरफ्तारी में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री संतोष वाघेला उ.नि. अंकित इटावदियाआर. जितेन्द्र सिसोदिया, आर. विष्णु चौहान, आर. रूपेंद्र सिसोदिया, आर. हेमराज मालवीय