CM हाउस पर आयोजित हुई बीजेपी की बैठक, पार्टी आलाकमान ने मंत्रियों को दी ऐसी नसीहत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विस चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी पूरे जोरसोर के साथ चुनावी प्रचार प्रसार में लगी हुई है। प्रदेश में पांचवी बार सत्ता पर काबिज होने का सपना सजोई बीजेपी में इन दिनों मंथन का दौर जारी है। कल देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर सत्ता और संगठन की बड़ी बैठक आयोजित हुई।
बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश हितानंद शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे। बैठक शाम करीब 7 बजे शुरू हुई जो करीब 4 घण्टो तक चली। सीएम हाउस में आयोजित हुई बैठक मे मंत्री इंदर सिंह परमार, मोहन यादव,बृजेंद्र सिंह,भरत सिंह कुशवाह,कमल पटेल मौजूद रहे। इन सभी मंत्रियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली टीम ने 121 चर्चा की।
पार्टी आलाकमान ने मंत्रियो को जनता के बीच में अपनी छवि सुधारने के निर्देश भी जारी किये। उधर बैठक से बाहर निकले सभी मंत्रियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखें। हालांकि सभी मंत्रियों के चेहरों पर तनाव और चिंता अलग है नजर आ रही थी।