मक्सी:- सर्व सेन समाज मक्सी द्वारा 17,अप्रैल सोमवार को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 723 वी जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी इस हेतु सेन बंधुओं द्वारा पुलिस थाना मक्सी सबइंस्पेक्टर दीपेश जी व्यास को सूचना पत्र दिया गया सेन समाज संगठन के युवाओं द्वारा बताया गया कि भव्य चल समारोह 17 अप्रैल सोमवार को प्रातः 9:00 मनकामेश्वर मंदिर बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगरपति हनुमान मंदिर पर संपन्न होगा तत्पश्चात महाआरती एवं समाजजनों का स्नेहभोज आयोजन होगा अतः शाम 8:00 बजे भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भी नगरपति हनुमान मंदिर किया जाएगा